वैशाली में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के

Ad.
Ad.

मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को वैशाली स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को नमन किया और प्रदेशवासियों समेत देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के बाद निशांत कुमार ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सामूहिक संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इससे पहले स्वतंत्रता दिवस की सुबह निशांत कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर भी तिरंगा फहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि दी।

 

निशांत कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं और वर्तमान में बिहार की एनडीए सरकार में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह है, जिसमें उन्होंने वैशाली के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल