वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक, समस्तीपुर में दिखाई दमदार बल्लेबाजी

समस्तीपुर। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर क्रिकेट जगत में पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी के परिवार से एक और अच्छी खबर सामने आई है। इस बार उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने शानदार शतक लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। समस्तीपुर में खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में आशीर्वाद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 87 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 20 चौके और एक छक्का लगाया। जहां बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी अपनी तेज और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, वहीं आशीर्वाद ने धैर्य, बेहतर तकनीक और समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया।

उनकी इस पारी की बदौलत टीम का स्कोर 29.5 ओवर में 234 रन तक पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद आशीर्वाद बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आयुष सिंह को कैच थमा बैठे। उनका विकेट प्रशांत राज ने हासिल किया। लेकिन इससे पहले वह अपनी टीम के लिए अहम योगदान दे चुके थे।

आशीर्वाद की इस उपलब्धि की जानकारी उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशीर्वाद की तस्वीरें, वीडियो और स्कोरकार्ड पोस्ट करते हुए उनके पहले शतक की खुशी जाहिर की। हार्ट इमोजी के जरिए उन्होंने अपने छोटे भाई की सफलता पर गर्व भी व्यक्त किया।

Ad.
Ad.

 

वहीं, आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए बेटे को बधाई दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस तरह वैभव सूर्यवंशी को प्यार और आशीर्वाद मिला है, उसी तरह आशीर्वाद पर भी अपना स्नेह और समर्थन बनाए रखें। गौरतलब है कि संजीव सूर्यवंशी पहले ही कह चुके हैं कि उनका लक्ष्य अगले दो वर्षों में आशीर्वाद को भी एक सफल क्रिकेटर के रूप में तैयार करना है।

समस्तीपुर में खेली गई इस शतकीय पारी के बाद आशीर्वाद सूर्यवंशी ने यह संकेत दे दिया है कि वह भी क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल