
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, नाटक और जादू कला की प्रस्तुतियों के साथ कला शिक्षा की चुनौतियों पर पैनल चर्चा भी होगी। इस अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत संगीत, नृत्य, ललित कला और रंगमंच विषय के 60 शिक्षकों, व्याख्याताओं और प्राध्यापकों को कला शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘आर्ट एजुकेटर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में शिक्षा, कला और संस्कृति जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन कला शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और कला-संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
@MUSKAN KUMARI
Author: NCRLOCALDESK
Post Views: 60






