वरिष्ठ राजद नेता बागी कुमार वर्मा का निधन दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस, पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना। बिहार की राजनीति के वरिष्ठ नेता, समाजवादी विचारधारा के समर्थक और सामाजिक न्याय के पैरोकार रहे बागी कुमार वर्मा के निधन से राज्य के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा ने सोमवार देर रात दिल्ली स्थित All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके लंबे समय तक निजी सहायक रहे जयंत बाबू ने की।

बागी कुमार वर्मा का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा। वे तीन बार विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने दो बार मखदुमपुर और एक बार अरवल की कुर्था विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav की सरकार में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

वे समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Upendra Nath Verma के पुत्र थे, जिससे उन्हें राजनीतिक विरासत मिली।

Ad.
Ad.

 

साल 2014 में उन्होंने Janata Dal (United) के टिकट पर औरंगाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में 2019 में उन्होंने जदयू छोड़कर दोबारा Rashtriya Janata Dal का दामन थामा और 2020 के विधानसभा चुनाव में कुर्था सीट से जीत दर्ज की।

उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया जा रहा है, जहां मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार भी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहा है। उनकी भावज डॉ. कुमुद वर्मा वर्तमान में जदयू से विधान पार्षद हैं।.

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल