लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड स्थित आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार को मंटू यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूत्रों के अनुसार, मंटू यादव को गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि मृतक मंटू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और उसका नाम कई मामलों में सामने आ चुका था। सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2006 में हुए चंद्रभूषण सिंह दफादार हत्याकांड में भी मंटू यादव का नाम सामने आया था। इसके अलावा भी कई अन्य आपराधिक मामलों से उसका नाम जुड़े होने की जानकारी मिल रही है।

फिलहाल हत्या की घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।
@MUSKAN KUMARI




