लखीसराय में निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर शराब के नशे में गिरफ्तार, बोले- ‘I Am a Suspended Drug Inspector’

बिहार में शराबबंदी के बीच लखीसराय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम को उत्पाद विभाग की टीम ने कथित तौर पर शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तारी के दौरान दीपक कुमार राम का कथित तौर पर यह कहते हुए वीडियो भी चर्चा में है— “I Am a Suspended Drug Inspector.” उनका यह बयान अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दीपक कुमार राम इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर रहते हुए उनकी और बिहार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उनका तबादला लखीसराय से पटना कर दिया गया था।

Ad.
Ad.

 

बाद में रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से जुड़े एक दवा मामले की विभागीय जांच में उन पर अनियमितताओं के आरोप लगे और जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

अब शराब के नशे में कथित गिरफ्तारी के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। फिलहाल उत्पाद विभाग मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल