लखीसराय भगदड़ के बाद मुजफ्फरपुर में हाई अलर्ट, चौथी सोमवारी पर कड़ी सुरक्षा

बिहार के लखीसराय में तीसरी सोमवारी के दिन जलाभिषेक के दौरान हुई भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत के बाद अब मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और पुलिस चौथी सोमवारी को लेकर हाई अलर्ट पर है। उत्तर बिहार के देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालु सारण के पहलेजा घाट से करीब 85 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुजफ्फरपुर डीएम कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कांवरिया पथ पर पहुंचे। अधिकारियों ने कांवरियों के लिए लगाए गए शिविरों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Ad.
Ad.

डीएम ने कहा कि पिछली तीन सोमवारी की तरह चौथी सोमवारी पर भी बाबा गरीबनाथ मंदिर में शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक कराने की तैयारी है। लखीसराय की घटना को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है। अलग-अलग स्थानों पर मजिस्ट्रेट और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

वहीं, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कांवरियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-पटना मुख्य मार्ग की एक लेन को बंद रखा जाएगा। माधौल बाईपास के पास बाइक के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा। भीड़ नियंत्रण के लिए जिला स्कूल में भी व्यवस्था की गई है।

पूरे कांवरिया पथ और शहर के प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके। वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके का निरीक्षण करते रहेंगे।

प्रशासन का लक्ष्य है कि चौथी सोमवारी पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल