रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री के मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र स्थित बकनौरा गांव में डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय ददन यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।

जानकारी के अनुसार, ददन यादव फैक्ट्री में मजदूरी करने के बाद रोज की तरह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बकनौरा के समीप उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से उनकी बाइक भी कब्जे में ले ली है।

प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई है।

Ad.
Ad.

घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने डेहरी-बंजारी मुख्य मार्ग को बकनौरा के पास जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत सड़क हादसे में हुई या हत्या की गई। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं, जिसमें आपसी रंजिश भी शामिल है, को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल