रामगढ़वा थाना प्रभारी निलंबित: अवैध हिरासत और सूदखोर से सांठगांठ के आरोप में डीआईजी की बड़ी कार्रवाई

पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। अवैध हिरासत और कथित सूदखोर से सांठगांठ के आरोप में चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने थाना प्रभारी राजीव कुमार साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 15 जून को रखवरिया निवासी बाल कन्हाई महतो के कथित अपहरण की सूचना पर डायल-112 की टीम ने पीड़ित और कथित अपहरणकर्ता दोनों को बरामद कर रामगढ़वा थाना पहुंचाया। आरोप है कि थाने में कथित अपहरणकर्ता को जल्द छोड़ दिया गया, जबकि बाल कन्हाई महतो को बिना एफआईआर दर्ज किए और बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया।

Ad.
Ad.

 

पीड़ित की पत्नी सुनीता देवी की शिकायत के बाद डीआईजी ने मामले की जांच कराई। जांच में थाना प्रभारी की कार्यशैली पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। बताया गया कि स्पष्टीकरण मांगने पर भी थाना प्रभारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। साथ ही, सूदखोरी से जुड़े आरोपों की जानकारी होने के बावजूद संबंधित लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

डीआईजी ने इसे कर्तव्य में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और पुलिस सेवा के मानकों का उल्लंघन मानते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल