राबड़ी देवी को लेकर बढ़ा राजनीतिक विवाद, कंगन उपहार मामले की जांच की उठी मांग

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह के दौरान भोजपुरी गायक को कंगन उपहार में दिए जाने का मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप लेता जा रहा है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधान पार्षद और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने केंद्रीय और राज्य की जांच एजेंसियों से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

नीरज कुमार ने आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच पर दिए गए इस उपहार को लेकर अलग-अलग तरह के दावे सामने आए हैं, ऐसे में सच्चाई सामने लाने के लिए जांच आवश्यक है।

अपने पत्र में उन्होंने मांग की है कि गायक को दिए गए कंगन की वास्तविक कीमत, उसकी खरीद का स्रोत, भुगतान का तरीका, आयकर नियमों का पालन तथा इसके लिए इस्तेमाल की गई राशि के स्रोत की जांच की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कंगन के मूल्य या उसकी प्रकृति को लेकर सार्वजनिक रूप से भ्रामक जानकारी दी गई है, तो उस पहलू की भी जांच होनी चाहिए।

Ad.
Ad.

 

जदयू एमएलसी का कहना है कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों द्वारा दिए जाने वाले महंगे उपहारों के मामलों में पारदर्शिता जरूरी है। उनके अनुसार, यदि किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न होता है तो जांच एजेंसियों द्वारा तथ्यों की पुष्टि की जानी चाहिए, ताकि किसी तरह का भ्रम न रहे।

इस मुद्दे को लेकर बिहार की राजनीति भी गरमा गई है। सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच की मांग की है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से अब तक इस संबंध में कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि हाल ही में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह के दौरान भोजपुरी गायक छोटू छलिया ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी थी। कार्यक्रम के दौरान राबड़ी देवी ने उन्हें एक कंगन उपहार स्वरूप दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद कंगन की कीमत और उसकी प्रकृति को लेकर विभिन्न दावे किए जाने लगे। कुछ लोगों ने इसे हीरे का कंगन बताया, जबकि अन्य स्तर पर अलग-अलग दावे सामने आए। इसी के बाद जदयू नेता नीरज कुमार ने मामले की जांच की मांग उठाई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल