सुपौल समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जून 2026 तक की विभागवार राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। लक्ष्य से पीछे चल रहे विभागों के प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले का कुल वार्षिक राजस्व लक्ष्य 72,301.84 लाख रुपये निर्धारित है। जून 2026 तक 14,603.35 लाख रुपये की वसूली हुई, जो वार्षिक लक्ष्य का 20.20 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बैठक में वाणिज्यकर, निबंधन, उत्पाद, विद्युत और खनन समेत विभिन्न विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। खनन विभाग और कुछ नगर निकायों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। नगर निकायों को होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस की वसूली बढ़ाने, विद्युत विभाग को बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करने और खनन विभाग को अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगली समीक्षा बैठक तक प्रदर्शन में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
@MUSKAN KUMARI





