रक्सौल हवाई अड्डा परियोजना को मिली रफ्तार, टेंडर जारी—सम्राट चौधरी ने दी खुशखबरी

पटना:

बिहार के लिए एक अहम विकासात्मक कदम के तहत रक्सौल हवाई अड्डा परियोजना ने अब गति पकड़ ली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि इस परियोजना के नवनिर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्सौल हवाई अड्डे के तहत रनवे, एप्रन, टैक्सीवे सहित एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी किया गया है। इसे राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Ad.
Ad.

 

उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा होने से चंपारण क्षेत्र में हवाई यात्रा अधिक सुगम हो जाएगी। साथ ही इससे व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने “डबल इंजन सरकार” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि बिहार अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि नेपाल सीमा से सटे रक्सौल क्षेत्र के लिए यह परियोजना विशेष महत्व रखती है। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से न सिर्फ क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस क्षेत्र की पहुंच मजबूत होने की संभावना है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल