युवा RJD की राज्य कार्यकारिणी बैठक में गरजे नेता, बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा; BJP के खिलाफ अभियान का ऐलान

पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित कर्पूरी सभागार में मंगलवार को युवा राष्ट्रीय जनता दल की राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने युवाओं से संगठन को जन-सरोकारों से जोड़कर और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए युवा संगठन को पार्टी की रीढ़ बताया।

मंगनी लाल मंडल ने पार्टी में अनुशासनहीनता को लेकर सख्त संदेश देते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपनी हार पहले ही स्वीकार कर चुकी है और राजद इस सीट पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा।

बैठक में युवा राजद ने तीन राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। इनमें तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करने के साथ एनडीए पर प्रशासनिक मशीनरी और चुनाव आयोग के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया। इसके अलावा राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर भाजपा की निंदा की गई और राज्य में जल्द ‘भाजपा भगाओ, बिहार बचाओ’ अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

Ad.
Ad.

 

युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने सरकार पर हमला बोलते हुए इसे ‘15 प्रतिशत कमीशन की सरकार’ करार दिया। उन्होंने अग्निवीर योजना, पेपर लीक और NEET जैसी परीक्षाओं में कथित धांधली के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास के लिए नालंदा के राजगीर कन्वेंशन सेंटर में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने की।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल