मोसाद एजेंट ‘मेम’ का खुलासा: इटली नाव हादसे में हुई मौत, ईरान अभियान में निभाई थी अहम भूमिका

यरुशलम/रोम:

इजरायल की खुफिया एजेंसी के एक गुप्त एजेंट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंट ‘मेम’ ने ईरान के खिलाफ इजरायल के हालिया अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह जानकारी मोसाद प्रमुख ने मेमोरियल डे के मौके पर दी।

बताया गया कि एजेंट ‘मेम’ की मई 2023 में की में नाव हादसे के दौरान मौत हो गई थी। इस हादसे में कुल चार लोगों की जान गई थी। इटली की मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी पहचान 50 वर्षीय एरेज शिमोनी के रूप में की गई थी, जिसे एक उपनाम माना जाता है, जबकि उनकी वास्तविक पहचान आज भी गोपनीय रखी गई है।

मोसाद मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बार्निया ने कहा कि ‘मेम’ उन बहादुर कर्मियों में से थे, जिन्होंने वर्षों तक इजरायल की सुरक्षा के लिए काम किया और देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ के दौरान मेम की भूमिका बेहद अहम रही और उनके नेतृत्व में चलाया गया अभियान रचनात्मकता, चतुराई और अत्याधुनिक तकनीक का उदाहरण था।

इटली की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस नाव पर हादसा हुआ, उस पर खुफिया एजेंटों की एक गुप्त बैठक चल रही थी। नाव पर सवार 23 लोगों में से 19 मौजूदा या पूर्व इजरायली और इतालवी खुफिया एजेंट बताए गए। जांच में यह भी सामने आया कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

हादसे के बाद ‘मेम’ का शव इजरायल लाया गया, जहां में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मोसाद के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बार्निया ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘मेम’ एक समर्पित, वफादार और मूल्यों वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गुप्त सेवा को समर्पित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां आज भी गोपनीय हैं और शायद कभी सार्वजनिक नहीं की जा सकेंगी।

इस बीच, हादसे में शामिल टूरिस्ट नाव के कप्तान क्लाउडियो कारमिनाटी को यात्रियों की मौत के मामले में प्ली डील के तहत चार साल की सजा सुनाई गई। जांच में सामने आया कि नाव में निर्धारित सीमा से अधिक लोग सवार थे, जो हादसे का एक बड़ा कारण बना।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल