मोदी के 12 वर्ष 15 दिन पूरे होने पर पटना में विशेष पूजा, विधायक संजय गुप्ता ने की दीर्घायु की कामना

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में 12 वर्ष 15 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय गुप्ता ने बुधवार को कंकड़बाग स्थित प्रसिद्ध पंच शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हवन, पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

 

इस अवसर पर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं जिन्होंने लगातार 12 वर्ष 15 दिन तक देश का नेतृत्व करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में विकास, सुशासन, जनकल्याण और गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और आज विश्व मंच पर देश की आवाज को सम्मान और गंभीरता के साथ सुना जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिया गया विकसित भारत-2047 का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा और भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान और अधिक सशक्त करेगा।

Ad.
Ad.

 

 

संजय गुप्ता ने कहा कि कंकड़बाग स्थित पंच शिव मंदिर पटना का एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि इसी पवित्र स्थल पर सुंदरकांड पाठ, हवन और विशेष पूजा के माध्यम से भगवान भोलेनाथ, माता रानी और हनुमान जी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की भी यही इच्छा है कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय तक देश का नेतृत्व करते रहें। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना की।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल