मोतीहारी जहरीली स्प्रिट कांड: यूपी में मुख्य आरोपियों के ठिकानों पर कुर्की-जब्ती, पुलिस ने तेज की कार्रवाई

मोतिहारी। बिहार में जहरीली स्प्रिट की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मुख्य आरोपियों के ठिकानों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष टीम उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र पहुंची, जहां जहरीली स्प्रिट कांड के मुख्य आरोपियों चंदन और सूरज के आवासों पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान मकान में मौजूद कई सामानों को जब्त किया गया।

गौरतलब है कि अप्रैल महीने में मोतिहारी के तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना क्षेत्रों में कथित रूप से जहरीली स्प्रिट के सेवन से 10 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने पीपरा कोठी थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में संदिग्ध स्प्रिट बरामद की थी और कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिससे एक अन्य संभावित हादसे को टालने का दावा किया गया था।

Ad.
Ad.

 

मामले में संलिप्तता के आरोप में एक चौकीदार समेत करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं, मद्यनिषेध विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए सदर उत्पाद थाना के एक दर्जन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी चंदन और सूरज इस नेटवर्क के मुख्य आरोपी हैं और फिलहाल फरार चल रहे हैं। दोनों के खिलाफ इनाम की घोषणा भी की गई है। कई बार नोटिस और समन जारी किए जाने के बावजूद उनके सामने नहीं आने पर न्यायालय से वारंट प्राप्त कर उनके ठिकानों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने तक अभियान जारी रहेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल