मोतीहारी के स्कूल में मिड-डे मील में मिला कीड़ा, बिना खाना खाए घर लौटे बच्चे

मोतीहारी में सरकार की महत्वाकांक्षी मध्याह्न भोजन योजना की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अरेराज प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रढ़िया कन्या में बच्चों को परोसे गए भोजन में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद कई बच्चे बिना खाना खाए ही घर लौट गए।

गुरुवार को बच्चों को भोजन परोसा गया। इसी दौरान चावल की थाली में कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दिया। कीड़ा देखते ही बच्चों में दहशत फैल गई और उन्होंने खाना फेंक दिया। आरोप है कि भोजन में निर्धारित मेन्यू का भी पालन नहीं किया गया। बच्चों को अलग से सब्जी नहीं दी गई।

विद्यालय के हेडमास्टर के मुताबिक, भोजन एक एनजीओ की ओर से स्कूल में पहुंचाया गया था। निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुरुवार को चावल, मिश्रित दाल और हरी सब्जी दी जानी थी। लेकिन आरोप है कि दाल में ही नेनुआ मिलाकर परोसा गया और अलग से सब्जी नहीं दी गई।

Ad.
Ad.

मामले पर MDM के BPR विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें भोजन में कीड़ा मिलने की जानकारी अभी नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने पुष्टि की कि गुरुवार के मेन्यू में सब्जी देना निर्धारित था।

वहीं, BEO सत्यवीर कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल जिला मुख्यालय में हैं और मामले की त्वरित जांच कराई जा रही है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी एनजीओ से जुड़े भोजन में दाल के साथ सब्जी मिलाकर देने के मामले की जांच हुई थी और कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद दोबारा लापरवाही सामने आने से बच्चों की सेहत और मिड-डे मील व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल