‘मेरे लिए यह कोर्ट कार्यालय नहीं, एक मंदिर था’ : भावुक विदाई में बोले पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू

पटना: पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू के सम्मान में गुरुवार को शताब्दी हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक समुदाय के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा, अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार, सरकारी अधिवक्ता प्रशांत प्रताप समेत कई वरिष्ठ वकील और गणमान्य लोग मौजूद रहे। चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू के परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

जस्टिस संगम कुमार साहू का जन्म 5 जनवरी 1964 को हुआ था। उन्होंने नुआबाजार हाई स्कूल, कटक से मैट्रिक की शिक्षा प्राप्त की तथा स्टीवर्ट साइंस कॉलेज, कटक से आईएससी और बीएससी की पढ़ाई पूरी की। 26 नवंबर 1989 को उन्होंने ओडिशा राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया और आपराधिक तथा सेवा संबंधी मामलों में वकालत की शुरुआत की। 7 जनवरी 2026 को उन्होंने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

Ad.
Ad.

 

विदाई समारोह में भावुक संबोधन देते हुए जस्टिस संगम कुमार साहू ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, “इन पांच महीनों में जो कुछ भी संभव था, मैंने करने का प्रयास किया। मेरे लिए यह कोर्ट कोई कार्यालय नहीं, बल्कि एक मंदिर था। आप सभी के साथ काम करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा।”

इस अवसर पर जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने भी भावपूर्ण संबोधन देते हुए कहा कि जस्टिस संगम कुमार साहू के साथ कार्य करना एक सुखद और प्रेरणादायी अनुभव रहा। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और न्यायिक योगदान को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि जस्टिस संगम कुमार साहू का कार्यकाल भले ही अपेक्षाकृत छोटा रहा, लेकिन उन्होंने अपने कार्यों और सरल व्यक्तित्व से न्यायिक जगत में एक विशेष पहचान बनाई।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल