मेघालय की अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में हुए डायनामाइट विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक दस लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह हादसा जिले के मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके में स्थित एक अवैध खदान में हुआ।

पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दूरदराज के इलाके में स्थित खदान से अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। वहीं, एक झुलसे हुए व्यक्ति को इलाज के लिए शिलांग भेजा गया है। प्रशासन ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, दमकल और आपात सेवाओं की टीमों को मौके पर भेज दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद पहाड़ी का एक हिस्सा धंस गया, जिससे कई और खनिकों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

गौरतलब है कि इसी थांग्स्को इलाके में दिसंबर 2025 में भी ऐसा ही डायनामाइट विस्फोट हुआ था, जिसमें दो खनिकों की जान चली गई थी। उस घटना के बाद अवैध कोयला खनन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे और मामले में मेघालय हाईकोर्ट तथा मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया था।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल