मुजफ्फरपुर में होटल संचालक पर पुलिस का शिकंजा

हथियार बरामदगी के बाद बेनामी संपत्ति और नेटवर्क की जांच तेज

मुजफ्फरपुर। जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे पुलिस के क्लीन स्वीप अभियान के तहत अब होटलों और संदिग्ध ठिकानों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। दो दिन पहले भारी मात्रा में कारतूस और हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए होटल संचालक विकास कुमार की गतिविधियों और नेटवर्क की जांच में पुलिस की विशेष टीमें जुटी हुई हैं।

मुजफ्फरपुर पुलिस ने आरोपी विकास कुमार के पास से दो अवैध हथियार और 48 कारतूस बरामद किए थे। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, पुलिस जांच यहीं नहीं रुकी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने विकास कुमार के घर पर छापेमारी की, जहां से तीन संदिग्ध वाहन बरामद किए गए। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर एक नया मामला दर्ज किया है।

Ad.
Ad.

 

इसी कड़ी में देर रात एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर तुर्की थाना क्षेत्र के माधौल स्थित आरोपी के ‘लाइन होटल’ में भी छापेमारी की गई। हालांकि तलाशी के दौरान कोई नई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और उसकी कथित बेनामी संपत्तियों की गहराई से जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब अवैध संपत्ति अर्जित करने के पहलुओं को भी खंगाल रही है। आर्थिक लेन-देन, संपत्ति खरीद और संदिग्ध निवेश की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कई और खुलासे हो सकते हैं और जांच के आधार पर आगे बड़ी कार्रवाई संभव है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल