मुजफ्फरपुर प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में सीधे तौर पर शामिल दो मुख्य आरोपियों अविनाश कुमार और सनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5 बजे श्याम कुमार कुशवाहा अपने बेटे के साथ स्थानीय मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स ने बताया कि गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Ad.
Ad.

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश और जमीन विवाद था। आरोपियों ने बताया कि मृतक पर पहले भी दो बार जानलेवा हमला किया जा चुका था, लेकिन वह बच गए थे। इस बार रेकी कर मंदिर के पास वारदात को अंजाम दिया गया।

मृतक के बेटे के बयान पर सिवाईपट्टी थाने में 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार 5 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल