मुजफ्फरपुर: गायघाट थाना अध्यक्ष लाइन क्लोज, लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर: जिले के गायघाट थाना अध्यक्ष पर कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से गायघाट थाना अध्यक्ष को लाइन क्लोज करते हुए पुलिस केंद्र वापस बुला लिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, थाना अध्यक्ष पर मामलों के निष्पादन में ढिलाई बरतने, विभागीय अनुशासन का पालन नहीं करने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप लगे थे। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उन्हें पदमुक्त कर लाइन क्लोज करने का आदेश जारी किया।

Ad.
Ad.

इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस अधिकारियों के बीच चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि पुलिस विभाग अब कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि गायघाट थाना अध्यक्ष इससे पहले भी उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वे पुलिस वाहन और पुलिसकर्मियों के साथ वर्दी में रील बनाते हुए दिखाई दिए थे। उस घटना को लेकर भी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। ऐसे में लाइन क्लोज की ताजा कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन कायम रखने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल