मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार, नीतीश बोले- हर हफ्ते मिलेगा लाभ

पटना बिहार में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के दूसरे चरण की राशि शुक्रवार को ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे।

इससे पहले 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत करते हुए 75 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजी थी। अब तक कुल 1 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपए मिल चुके हैं।

कार्यक्रम की खास बातें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्रियों की मौजूदगी में योजना का दूसरा चरण लॉन्च किया।

लाभार्थियों में 1 करोड़वीं महिला समस्तीपुर की अंजू देवी रहीं। उन्होंने सीएम से कहा कि इस पैसे से वह अपने गांव में किराना दुकान खोलेंगी।

मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह योजना हर परिवार तक पहुंचेगी और अगली किश्त 6 अक्टूबर से दी जाएगी।

नीतीश कुमार ने विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम नीतीश ने कहा, “पहले की सरकारों ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। आज 25 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपए मिले हैं। यह योजना हर हफ्ते जारी रहेगी और राज्य की हर महिला को इसका लाभ मिलेगा।”

महिलाओं का मजबूत वोट बैंक

बिहार की राजनीति में महिलाएं लंबे समय से नीतीश कुमार की कोर वोटर मानी जाती हैं।

2005 से अब तक महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की गईं, जिनमें पंचायत चुनाव में 50% आरक्षण और शराबबंदी अहम हैं।

2020 विधानसभा चुनाव में 59.7% महिलाओं ने वोट किया, जो पुरुषों से ज्यादा था।

महिलाओं के समर्थन से NDA को 243 सीटों में से 125 पर जीत मिली थी।

जीविका दीदी योजना से आत्मनिर्भर महिलाएं

बिहार में 10.81 लाख स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे 1.34 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं।

ये समूह खेती, पशुपालन, किराना दुकान, सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से आमदनी बढ़ा रहे हैं।

2 सितंबर 2025 को पीएम मोदी ने जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की शुरुआत की, जिसके जरिए महिलाओं को कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।

विपक्ष का हमला

जन सुराज के नेता मनीष कश्यप ने योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाएं यदि समय पर पैसे नहीं चुकाएंगी तो उनका सिबिल स्कोर डाउन हो जाएगा, जिससे आगे उन्हें लोन मिलने में दिक्कत होगी।

@AT Saumya

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल