मुंबई में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, जांच जारी

Mumbai। दक्षिण मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध फूड पॉइज़निंग का माना जा रहा है। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन (35) और दो बेटियों आयशा (16) व ज़ैनब (13) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात परिवार ने अपने रिश्तेदारों के साथ घर पर दावत की थी, जिसमें बिरयानी और पुलाव परोसा गया था। दावत में शामिल अन्य रिश्तेदारों की तबीयत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 1 बजे परिवार के चारों सदस्यों ने घर में रखा तरबूज खाया था। इसके कुछ घंटों बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई।

हालत गंभीर होने पर परिवार को पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, बाद में JJ Hospital में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कराया गया है और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मौत की असली वजह अभी तय नहीं हुई है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह सामान्य फूड पॉइज़निंग नहीं बल्कि किसी जहरीले तत्व या दूषित खाद्य पदार्थ का मामला भी हो सकता है।

विशेषज्ञों ने गर्मियों में कटे हुए या लंबे समय तक खुले में रखे फलों को खाने से बचने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक, फल खरीदते समय उसकी ताजगी, स्वच्छता और सही तरीके से स्टोर किए जाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल