मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

गया: शहर के पितामहेश्वर स्थित प्रसिद्ध मां शीतला मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा शुरू की गई है। सेवार्थ फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में एक एक्वागार्ड प्यूरिफायर मशीन और पानी का टैंक स्थापित किया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने फीता काटकर और मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया।

Ad.
Ad.

 

इस मौके पर डॉ. प्रेम कुमार ने सेवार्थ फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि गया ज्ञान और मोक्ष की पावन धरती है और फल्गु नदी के तट पर स्थित मां शीतला मंदिर में सालभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हजारों श्रद्धालुओं के लिए काफी राहत देने वाली साबित होगी।

फाउंडेशन के सचिव उपेंद्र यादव ने बताया कि वाटर फिल्टर की सुविधा से सावन, पर्व-त्योहारों और खासकर आगामी पितृपक्ष मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पिंडदानियों को शुद्ध पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष मेले के दौरान संस्था की ओर से मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।

Ad.
Ad.

 

उपेंद्र यादव ने कहा कि उनके पिता हमेशा समाजसेवा से जुड़े रहे और उन्हीं से प्रेरणा लेकर वह जनसेवा के कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने अपने बड़े भाई जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया।

उद्घाटन समारोह में मुकेश कुमार, ज्ञान रंजन, सनोज कुमार, आलोक कुमार, सत्यानंद समेत सेवार्थ फाउंडेशन के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल