महाराष्ट्र में मानसून की तबाही: पुणे में बादल फटा, मुंबई में ट्रेनों और फ्लाइट्स पर असर

महाराष्ट्र में मानसून कहर बनकर टूटा है। पुणे के बारामती और इंदापुर इलाकों में बादल फटने की वजह से भारी जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सैकड़ों घरों में पानी घुस चुका है और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।

हालात की गंभीरता को देखते हुए NDRF की दो टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर, मुंबई में भारी बारिश के चलते वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया है। लोकल ट्रेनों में देरी और 8 फ्लाइट्स के रद्द/डायवर्ट होने से यात्री बेहाल हैं।

हजारों लोग फंसे हुए हैं और पूरे राज्य में मानसून की मार से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल