मणिपुर में पुलिस का दावा चरमपंथी कर रहे हैं ड्रोन और आरपीजी का इस्तेमाल, हिंसा के बाद तनाव

मणिपुर के इम्फाल ज़िले में हुई ताज़ा हिंसा में रविवार को एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हुए हैं. राज्य में चार महीने से ऐसी हिंसा बंद थी.

मणिपुर पुलिस का दावा है कि हमलावरों ने ड्रोन की मदद से लोगों पर हमला किया है.

पुलिस के मुताबिक़, गांव पर अचानक हुए हमले से लोग काफ़ी डरे हुए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स के ज़रिए इस हमले की जानकारी दी है. पुलिस ने हमले के पीछे कथित ‘कुकी चरमपंथियों’ पर संदेह जताया है.

SOURCE BY BBC..

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल