भोजपुर में ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ की शुरुआत, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

डीएम तनय सुल्तानिया बोले—गर्मी में आग से बचाव के लिए जन-जागरूकता बेहद जरूरी

 

भोजपुर जिले में ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ के तहत आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों तक आग से बचाव के उपायों, आपातकालीन सावधानियों और अग्नि सुरक्षा मानकों की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि खासकर गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए जन-भागीदारी और जागरूकता बेहद जरूरी है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आग से संबंधित सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।

कार्यक्रम के दौरान सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के कर्मी तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रशासन का मानना है कि इस तरह के जागरूकता अभियानों से लोगों में सतर्कता बढ़ेगी और अगलगी की घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल