भागलपुर में अवैध खनन पर सख्ती, पदभार संभालते ही जिला खनन पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई; दो वाहन जब्त, ₹12 लाख का जुर्माना

भागलपुर: भागलपुर के नवपदस्थापित जिला खनन पदाधिकारी कुमार रविशंकर ने पदभार ग्रहण करते ही अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के राजस्व में वृद्धि करना और जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

इसी क्रम में खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कहलगांव थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। वहीं जीरोमाइल थाना क्षेत्र में जांच के दौरान खनिज नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक ट्रक को भी जब्त किया गया। दोनों वाहनों के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जिला खनन पदाधिकारी कुमार रविशंकर ने कहा कि जिले में अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर सरकार के राजस्व की क्षति नहीं होने दी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad.

उन्होंने बताया कि खनन विभाग नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाएगा तथा प्रशासन और पुलिस के सहयोग से अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही वैध खनन गतिविधियों को नियमों के अनुरूप संचालित कराते हुए राजस्व संग्रह बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

इस कार्रवाई के दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर मिथुन कुमार और माइनिंग इंस्पेक्टर अपूर्व कुमार भी मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून का सख्ती से पालन हो और सरकारी राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल