पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर हार के बाद बड़ा आरोप लगाते हुए सियासी माहौल गरमा दिया है। सामने आए एक कथित टेलीफोनिक बातचीत के ऑडियो में ममता बनर्जी यह कहती सुनाई दे रही हैं कि काउंटिंग सेंटर पर घुसे गुंडों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हराने के लिए “गंदा खेल” खेला गया।
इस बातचीत में कल्याण बनर्जी से चर्चा के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक हुई और विपक्षी तत्वों ने साजिश के तहत माहौल बिगाड़ा।
ममता बनर्जी के इस दावे के बाद राज्य की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मामले की जांच की मांग की है, वहीं विपक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे हार के बाद की “राजनीतिक प्रतिक्रिया” बताया है।
फिलहाल चुनाव आयोग की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन इस कथित ऑडियो ने भवानीपुर चुनाव परिणाम को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
@MUSKAN KUMARI







