बैकुंठधाम मंदिर में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, DGP विनय कुमार बोले- प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत

पटना: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने शुक्रवार को पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध श्री गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर परिसर में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर परिसर में बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बैकुंठधाम ओपी की शुरुआत की गई है।

इस अवसर पर DGP विनय कुमार ने कहा कि बिहार के उन सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बैकुंठधाम मंदिर में धार्मिक अवसरों के साथ-साथ प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना बिहार पुलिस की प्राथमिकता है।

Ad.
Ad.

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में पुलिस चौकी स्थापित होने से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। DGP ने बताया कि हाल ही में सीतामढ़ी के पुनौरा धाम स्थित सीता मंदिर में भी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। आने वाले दिनों में आवश्यकता के अनुसार बिहार के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस चौकियां खोली जाएंगी।

Ad.
Ad.

इस दौरान DGP विनय कुमार ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अभिषेक भी किया। कार्यक्रम में आईजी जितेंद्र राणा, पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

DGP ने बिहार के पुलिस थानों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में किराये के भवनों से संचालित पुलिस थानों को धीरे-धीरे स्थायी सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए नए थाना भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल