उर्फ पप्पू पांडे को गोपालगंज के चर्चित बेलवा जमीन कब्जा मामले में फिलहाल अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को बरकरार रखते हुए मामले की अगली सुनवाई 3 जून को तय की है।
यह मामला के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बेलवा गांव से जुड़ा है, जहां विधायक पर करीब 16 एकड़ जमीन पर कथित अवैध कब्जा कराने, भू-माफियाओं को संरक्षण देने और विरोध करने वालों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत में नए साक्ष्य और दस्तावेज पेश किए, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। वहीं विधायक पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और के अध्यक्ष मनन मिश्रा की अस्वस्थता का हवाला देते हुए समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

फिलहाल गिरफ्तारी टल गई है, लेकिन नए सबूत सामने आने के बाद इस हाईप्रोफाइल केस पर राजनीतिक और कानूनी दोनों हलकों की नजरें टिकी हुई हैं। अब 3 जून की सुनवाई अहम मानी जा रही है।
@MUSKAN KUMARI