बिहार हवलदार अनुदेशक परीक्षा पेपर लीक केस में EOU की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

बिहार पुलिस हवलदार अनुदेशक परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत दर्ज इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना निवासी राज समदर्शी उर्फ राजा, वैशाली निवासी अभिषेक कुमार और बायोमीट्रिक सुपरवाइजर नितेश कुमार के रूप में हुई है। जांच एजेंसी के अनुसार, नगर थाना हाजीपुर से मिली सूचना के आधार पर राज समदर्शी को परीक्षा केंद्र के पास से पकड़ा गया था।

Ad.
Ad.

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर परीक्षा में फर्जीवाड़े की बात स्वीकार करते हुए अपने सहयोगियों के नाम बताए। जांच में यह भी सामने आया कि बायोमीट्रिक सुपरवाइजर के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराए जाते थे। आरोपियों के मोबाइल फोन से परीक्षा के एडमिट कार्ड और परीक्षा के दौरान भेजी गई कथित उत्तर पत्रक (आंसर शीट) भी बरामद की गई है।

जांच के आधार पर तीनों आरोपियों समेत अन्य नामजद लोगों के खिलाफ बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई का कहना है कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल