पटना:
बिहार में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की अध्यक्षता में लिए गए फैसलों की राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख संस्थानों के नाम से पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi के पुत्र और कांग्रेस नेता Sanjay Gandhi का नाम हटाने का निर्णय लिया है।
कैबिनेट की दूसरी बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। फैसले के तहत Sanjay Gandhi Biological Park का नाम बदलकर “पटना जू” कर दिया गया है। वहीं “संजय गांधी जैविक उद्यान प्रबंधन समिति” का नया नाम “पटना जू प्रबंधन एवं विकास सोसाइटी” रखा गया है। इसके अलावा “संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी” का नाम बदलकर “बिहार स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी” कर दिया गया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव Arvind Choudhary ने बताया कि राज्य सरकार ने इन संस्थानों के नाम बदलने का फैसला लिया है और मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में इसे स्वीकृति दे दी।
सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। समर्थक इसे नई पहचान देने की पहल बता रहे हैं, जबकि विपक्षी दल इसे राजनीतिक प्रतीकवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
@MUSKAN KUMARI






