बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर NDA में हलचल तेज, जेडीयू ने चार सीटों पर ठोका दावा

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया कि जनता दल यूनाइटेड अपने हिस्से की चार सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। वहीं बाकी छह सीटों पर किस सहयोगी दल को मौका मिलेगा, इसका फैसला भाजपा को करना है।

श्रवण कुमार ने कहा कि विधान परिषद की कुल 10 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें एक सीट उपचुनाव की है। जेडीयू अपने कोटे की चार सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी विधान परिषद भेजा जाएगा। वर्तमान में वे राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं, लेकिन किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में मंत्री पद पर बने रहने के लिए उनका एमएलसी बनना जरूरी है।

एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों की दावेदारी भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल दीपक प्रकाश भी फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं हैं और उन्हें भी मंत्री बने रहने के लिए विधान परिषद पहुंचना आवश्यक है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी अपनी पार्टी के लिए एक सीट की मांग कर चुके हैं। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भी एक सीट पर दावा जताया है। ऐसे में भाजपा के सामने सभी सहयोगी दलों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

Ad.
Ad.

 

इस बीच निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की 9 सीटों और एक उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित की गई है। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

जिन 9 सीटों पर चुनाव होना है, उन पर वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 28 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। इनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रो. गुलाम गौस, मोहम्मद फारूक, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय मयूख, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह की सीटें शामिल हैं। वहीं उपचुनाव उस सीट पर होगा जो नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 6 मार्च 2030 तक रहेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल