बिहार में TRE-4 भर्ती की तैयारी तेज, 20 अप्रैल तक नोटिफिकेशन संभव

46,882 पदों पर होगी नियुक्ति; जिला विकल्प भरना अनिवार्य, प्रक्रिया में कई बदलाव

पटना, 

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी आ गई है। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है कि Bihar Public Service Commission (BPSC) जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। जानकारी के अनुसार, इस चरण में कुल 46,882 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

20 अप्रैल तक जारी होगा नोटिफिकेशन

आयोग की ओर से 20 अप्रैल तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 26 से 30 अप्रैल के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 22 से 27 सितंबर के बीच किया जाएगा।

अभ्यर्थियों की मांग और संभावित विरोध

बता दें कि अभ्यर्थी लंबे समय से 1 लाख पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि फिलहाल 46 हजार पदों पर ही नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में कम पदों को लेकर एक बार फिर अभ्यर्थियों के विरोध की संभावना जताई जा रही है।

जिला विकल्प भरना अनिवार्य

TRE-4 में इस बार महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अभ्यर्थियों को राज्य के सभी 38 जिलों का प्राथमिकता क्रम अनिवार्य रूप से भरना होगा। आयोग ने साफ किया है कि जिला विकल्प नहीं भरने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था BPSC की सिविल सेवा परीक्षा के तर्ज पर लागू की गई है।

आवेदन प्रक्रिया में बदलाव

नई प्रक्रिया के तहत अब अभ्यर्थियों को पहले आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जिसके बाद ही फॉर्म भरने का लिंक सक्रिय होगा। मेरिट के आधार पर आवंटित जिले में सीट उपलब्ध नहीं होने पर अभ्यर्थी का चयन नहीं किया जाएगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ताजा अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल