बिहार में शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था पर तेज हुई सियासत, भाजपा ने गिनाईं सरकार की पहलें

बिहार में इन दिनों शिक्षा, रोजगार और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर सरकार छात्रों और युवाओं के लिए नई योजनाओं और सुविधाओं की घोषणा कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच बयानबाजी भी तेज होती नजर आ रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार सरकार हर साल करीब 20 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने इसे राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।

नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा मुफ्त बस सेवा की घोषणा को लेकर भी भाजपा ने सरकार की जमकर सराहना की। संजय सरावगी ने कहा कि बिहार संभवतः देश का पहला राज्य है, जहां NEET जैसे बड़े परीक्षा के दौरान छात्रों को निशुल्क परिवहन सुविधा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला दूर-दराज के इलाकों से आने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। इससे परीक्षार्थियों और उनके परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक और मानसिक दबाव कम होगा। सरावगी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार लगातार छात्रहित में फैसले लेकर शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा देने का प्रयास कर रही है।

Ad.
Ad.

 

भाजपा नेता ने जिला प्रशासन, सामाजिक संगठनों, मठ-मंदिरों और एनजीओ से सहयोग की अपील को भी सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों और बस स्टैंडों पर सत्तू, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करना मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा कदम है।

इसी दौरान संजय सरावगी ने केंद्र सरकार की रोजगार योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

वहीं हाल ही में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी पर हुए हमले को लेकर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून-व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

बिहार में फिलहाल शिक्षा, रोजगार, छात्र सुविधाओं और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राजनीतिक माहौल गर्म बना हुआ है। आने वाले दिनों में इन विषयों पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल