बिहार पुलिस को मिली नई ताकत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 84 अत्याधुनिक वाहन किए शामिल

बिहार पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को 84 नए वाहन सौंपे। इनमें 48 पुलिस बसें, 30 स्कॉर्पियो पेट्रोलिंग वाहन और 6 अत्याधुनिक एंबुलेंस शामिल हैं।

इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की गश्त, त्वरित तैनाती और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूती मिलेगी। 30 स्कॉर्पियो वाहनों का उपयोग जिलों में अपराध नियंत्रण और पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा, जिससे किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी।

वहीं, 48 पुलिस बसें दंगा नियंत्रण, विशेष अभियानों और बड़ी संख्या में पुलिस बल की त्वरित तैनाती में अहम भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा, 6 नई अत्याधुनिक एंबुलेंस अभियान, दुर्घटना या आपात स्थिति में घायल पुलिसकर्मियों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगी।

Ad.

राज्य सरकार का कहना है कि बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों और तकनीक से लैस कर कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा रहा है। सरकार का दावा है कि बेहतर संसाधनों के साथ पुलिस की कार्यक्षमता, त्वरित कार्रवाई और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की क्षमता और मजबूत होगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल