बिहार चुनाव 2025 : बीजेपी ने नियुक्त किए प्रभारी, धर्मेंद्र प्रधान बने चुनाव प्रभारी, सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए जाने का आधिकारिक ऐलान किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार विधानसभा चुनाव का मुख्य चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं, गुजरात से सांसद और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीजेपी ने साफ किया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। संगठन ने इस फैसले को बिहार चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताया है। पार्टी का मानना है कि इस फैसले से प्रदेश बीजेपी में चुनावी गतिविधियां और भी तेज होंगी।

इससे पहले बिहार बीजेपी के प्रभारी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े के पास थी। अब बिहार चुनाव में धर्मेंद्र प्रधान पार्टी की ओर से पूरे चुनावी प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 संगठन का बयान

पार्टी महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार चुनाव को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है और संगठन को भरोसा है कि नए प्रभारी और सह प्रभारी मिलकर चुनाव को मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ाएंगे।

 मुख्य बातें :

धर्मेंद्र प्रधान बने बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी।

सी.आर. पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी की जिम्मेदारी।

संगठन ने इस फैसले को चुनाव की दृष्टि से बेहद अहम बताया।

प्रदेश बीजेपी में चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद।

 

@AT Saumya

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल