Samrat Choudhary की अध्यक्षता में आज 27 मई को बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में आयोजित होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से इसे लेकर आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है।
सरकारी और राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर काफी हलचल है। माना जा रहा है कि बैठक में विकास योजनाओं, सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
बैठक में विभिन्न विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं शाम 6 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

इससे पहले हुई कैबिनेट बैठक में 13 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी। इनमें Arwal और Aurangabad में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण, सलखुआ में आउटडोर स्टेडियम और बिहार में 11 नए आधुनिक शहर बसाने जैसी योजनाएं शामिल थीं।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि आज की बैठक में भी कई दूरगामी असर वाले फैसले लिए जा सकते हैं।
@MUSKAN KUMARI





