बिहार के डिप्टी CM विजय चौधरी ने चुना नया आप्त सचिव, रजनीकांत चौधरी को फिर मिली जिम्मेदारी

बिहार सरकार में प्रशासनिक स्तर पर एक अहम फैसला लेते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपने आप्त सचिव की नियुक्ति कर दी है। इस पद पर रजनीकांत चौधरी को एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, रजनीकांत चौधरी की नियुक्ति 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। उन्हें उपमुख्यमंत्री के आप्त सचिव (वाह्य) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उपमुख्यमंत्री की अनुशंसा के आधार पर की गई है।

सरकारी निर्देशों के अनुसार, यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी और इसे किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के समाप्त किया जा सकता है। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि उपमुख्यमंत्री के पद छोड़ने या आप्त सचिव के पद से हटाए जाने की स्थिति में यह नियुक्ति स्वतः समाप्त हो जाएगी।

राज्यपाल के आदेश से जारी इस अधिसूचना के साथ यह साफ हो गया है कि विजय चौधरी ने एक बार फिर अपने विश्वस्त रजनीकांत चौधरी पर भरोसा जताया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल