बड़ी खबर: गांव में झड़प, 12 लोग घायल – दो की हालत नाजुक, DMCH रेफर

 

रिपोर्ट: एशियन टाइम्स टीम | स्थान: बिहार

बिहार के एक गांव में हुए खूनी संघर्ष में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 23 वर्षीय मो. मिस्टर और 25 वर्षीय मो. बशीर की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने DMCH रेफर कर दिया है।

घटना में अन्य घायल लोगों की सूची इस प्रकार है:

  • 55 वर्षीय मो. नियमत अली
  • 21 वर्षीय मो. निजाम
  • 22 वर्षीय मो. इस्तिखार
  • 21 वर्षीय मो. मुजाहिद
  • 31 वर्षीय मो. तनवीर
  • 25 वर्षीय मो. इस्तिआक
  • 31 वर्षीय मो. जफर
  • 26 वर्षीय असदुल्लाह

इन सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसडीपीओ ने दी जानकारी:

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रमाकर तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि “गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति अब नियंत्रण में है और उपद्रव फैलाने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी।”

क्या है मामला?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की तलाश जारी है।

एशियन टाइम्स आपसे अपील करता है कि अफवाहों से दूर रहें और आधिकारिक पुष्टि पर ही भरोसा करें।

 

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल