बक्सर डाक विभाग में CBI की छापेमारी, डाक अधीक्षक समेत 3 हिरासत में; पूछताछ जारी

बक्सर में मंगलवार को CBI की अचानक हुई कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप मच गया। दिल्ली से पहुंची केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष टीम ने बक्सर की डाक अधीक्षक कुमारी सरिता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों को जिला सर्किट हाउस ले जाकर बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, डाक विभाग में वित्तीय लेनदेन से जुड़ी शिकायत के आधार पर CBI टीम ने कार्रवाई की। टीम ने नगर स्थित प्रधान डाकघर में भी जांच की और वित्तीय रिकॉर्ड, फाइलों तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की।

Ad.
Ad.

हिरासत में लिए गए अधिकारियों और कर्मचारियों से कथित वित्तीय अनियमितताओं और शिकायत से जुड़े मामलों में पूछताछ की जा रही है। हालांकि, मामले की जांच जारी होने के कारण CBI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

CBI की कार्रवाई के बाद स्थानीय डाक विभाग और प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की असली वजह और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल