बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री चेहरे पर सस्पेंस; सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी को 207 सीटों पर जीत मिली है, जबकि 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को महज 80 सीटों से संतोष करना पड़ा।

मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को नियुक्त किया है, जबकि सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी नवीन पटनायक को सौंपी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, 8 मई को कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा। राजनीतिक हलकों में सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य उनके नाम का प्रस्ताव रख सकते हैं, जिस पर अंतिम मुहर अमित शाह लगा सकते हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अन्य नाम भी चर्चा में हैं, जिनमें दिलीप घोष और स्वपन दासगुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा, उत्तर बंगाल से आने वाले आनंदमय बर्मन को भी संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उन्हें मौका देकर भाजपा राजबंशी समुदाय और उत्तर बंगाल क्षेत्र को मजबूत संदेश दे सकती है, जहां पार्टी ने 54 में से 40 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है।

4 मई को आए चुनाव परिणामों में पश्चिम बंगाल सहित तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के नतीजे घोषित हुए थे। बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रही है, जिसे ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है।

इस जीत को भव्य बनाने के लिए 9 मई को कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की संभावना है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा नेता और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते!

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल