बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में तेज मतदान, कई इलाकों में हिंसा और हंगामे की खबर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को मतदान तेज़ रफ्तार से जारी है। सुबह 11 बजे तक करीब 40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि सुबह 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस चरण में कुल 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट भी शामिल है।

मतदान के दौरान राज्य के कई हिस्सों से हिंसा, विरोध प्रदर्शन और तनाव की खबरें सामने आई हैं। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए कई जगहों पर हस्तक्षेप किया और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

डायमंड हार्बर के फाल्टा इलाके में ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि भाजपा के बटन को टेप से ब्लॉक किया गया था, जिसके बाद वहां काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

वहीं श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 100 और 101 पर भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के कारण इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पानीहाटी क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने टीएमसी समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर बीजपुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी और एक काउंसलर के बीच मारपीट की घटना सामने आई है।

चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

@MUSKAN KUMARI

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल