प्रशांत किशोर की जीत पर नवादा में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

नवादा: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को मिली बड़ी जीत के बाद नवादा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों में जनसुराज कार्यकर्ताओं ने विशाल विजय जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों की थाप, अबीर-गुलाल और जोरदार नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

जुलूस के दौरान जनसुराज नेताओं ने दावा किया कि बिहार की जनता ने बदलाव के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। नेताओं ने कहा कि राज्य की जनता अब पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर नई राजनीतिक सोच का समर्थन कर रही है।

यह विजय जुलूस जनसुराज के प्रदेश नेता मसीहुद्दीन की देखरेख में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां कई स्थानों पर लोगों ने कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया।

Ad.
Ad.

प्रदेश प्रवक्ता मसीहुद्दीन ने कहा कि यह केवल जीत का जश्न नहीं, बल्कि बिहार में बदलाव की दिशा में शुरू हुए राजनीतिक अभियान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बढ़ता जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि राज्य की जनता विकास और बेहतर शासन की उम्मीद के साथ जनसुराज की ओर देख रही है।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे बिहार में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। उनका कहना था कि आने वाले दिनों में जनसुराज गांव-गांव तक अपने संगठन का विस्तार करेगा और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल