केंद्र सरकार ने 15 मई से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी थी। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण लंबे समय से इसकी आशंका जताई जा रही थी। करीब चार साल बाद रिटेल ग्राहकों के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। सरकार ने दोनों ईंधनों की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
हालांकि 18 मई को तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया है। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं और पहले से लागू दरें ही जारी हैं।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं —
•Delhi में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
•Mumbai में पेट्रोल 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर है।
•Kolkata में पेट्रोल 108.70 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
•Bengaluru में पेट्रोल 106.21 रुपये और डीजल 94.10 रुपये प्रति लीटर है।
•Chennai में पेट्रोल 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
•Lucknow में पेट्रोल 97.55 रुपये और डीजल 90.82 रुपये प्रति लीटर है।
•Patna में पेट्रोल 108.55 रुपये और डीजल 94.63 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
•Raipur में पेट्रोल 103.56 रुपये और डीजल 96.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
•Ranchi में पेट्रोल 100.84 रुपये और डीजल 95.76 रुपये प्रति लीटर है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेट्रोल और डीजल महंगे होने का असर धीरे-धीरे आम लोगों के रोजमर्रा के खर्च पर दिखाई देगा। ईंधन की कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक लागत बढ़ जाती है, जिसका असर एफएमसीजी उत्पादों पर पड़ सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में बिस्किट, स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, खाने का तेल और पैकेज्ड फूड जैसी वस्तुएं महंगी हो सकती हैं। फल और सब्जियों की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका है, क्योंकि इन्हें खेतों से मंडियों और बाजार तक पहुंचाने में डीजल का इस्तेमाल होता है।
दूध की कीमतों में भी हाल ही में बढ़ोतरी हुई है। Amul और Mother Dairy ने दूध के दाम करीब 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं। कंपनियों का कहना है कि परिवहन और संचालन लागत बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।
@MUSKAN KUMARI





