पूर्व कांग्रेस विधायक के भाई के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, 28 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिलने का दावा

उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई से सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। विजिलेंस टीम ने बहराइच के पयागपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के भाई अजय कुमार श्रीवास्तव से जुड़े लखनऊ और गोंडा के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

विजिलेंस के मुताबिक, तलाशी के दौरान करीब 28 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति और निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। एजेंसी का दावा है कि अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपनी ज्ञात आय के मुकाबले करीब 763.65 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसी आधार पर 2025 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद बुधवार को विजिलेंस की तीन टीमों ने गोंडा के जानकीनगर स्थित मकान, लखनऊ के गणेशपुर-रहमानपुर स्थित मिलेनिया रिजेन्सी होटल और इंदिरानगर के पटेलनगर सेक्टर-8 स्थित मकान पर तलाशी ली।

Ad.
Ad.

कार्रवाई के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा छह मंजिला मिलेनिया रिजेन्सी होटल की रही। विजिलेंस के अनुसार होटल में 108 कमरे हैं। इसके निर्माण पर करीब 15 करोड़ और साज-सज्जा व लग्जरी सुविधाओं पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यानी होटल से जुड़े निर्माण और सजावट पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होने की बात सामने आई है।

अब विजिलेंस इन संपत्तियों में लगे धन के स्रोत की जांच करेगी। बैंक खातों, निवेश, जमीन-जायदाद और परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज संपत्तियों की भी पड़ताल की जाएगी।

अजय कुमार श्रीवास्तव का नाम NRHM घोटाले से जुड़े मामले में तत्कालीन CMO कार्यालय के लिपिक के रूप में भी सामने आया था। उनके भाई मुकेश कुमार श्रीवास्तव को भी NRHM घोटाले में आरोपी बताया गया है। हालांकि, विजिलेंस द्वारा बताए गए आंकड़े फिलहाल जांच का हिस्सा हैं और संपत्तियों के स्रोत व वैधता पर अंतिम फैसला जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल