पुलिस दबाव में झुका कुख्यात अपराधी, प्रेम सिंह टाइगर ने किया सरेंडर

मुजफ्फरपुर। बिहार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार और कई संगीन मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी प्रेम सिंह टाइगर ने पुलिस दबाव और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के डर से आत्मसमर्पण कर दिया।

यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के तहत फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार कुर्की-जब्ती और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज की गई है। इसी क्रम में डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स के नेतृत्व में पुलिस टीम हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई गांव पहुंची, जहां आरोपी के घर पर कुर्की की तैयारी शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जब बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, तो गिरफ्तारी और संपत्ति जब्ती के डर से प्रेम सिंह टाइगर ने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर तथा सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं। हथौड़ी थाना में भी उसके खिलाफ दो संगीन आपराधिक मामले लंबित बताए जा रहे हैं।

Ad.
Ad.

 

डीएसपी अलय वत्स ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सख्ती और कुर्की अभियान के कारण अपराधियों में भय का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल पुलिस ने प्रेम सिंह टाइगर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल