पर्यटन से राजस्व तक, नए मंत्रियों ने संभाली जिम्मेदारी

पटना: बिहार सरकार के नवनिर्वाचित मंत्री Kedar Gupta ने शुक्रवार को पर्यटन विभाग का पदभार ग्रहण किया। जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री Samrat Choudhary और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पर्यटन जैसे अहम विभाग में काम करने का अवसर मिला है, जिसके लिए वे पार्टी नेतृत्व के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि पर्यटन विभाग ऐसा क्षेत्र है, जहां देश और दुनिया के स्तर पर काम करने का अवसर मिलता है। उनकी प्राथमिकता बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की होगी, ताकि राज्य की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई वैश्विक पहचान मिल सके।

उन्होंने कहा कि इससे पहले पंचायती राज विभाग में मंत्री रहते हुए पुनौरा धाम मंदिर निर्माण के लिए कैबिनेट से एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दिलाई गई थी। उन्होंने कहा कि माता सीता की जन्मस्थली माने जाने वाले Punaura Dham में भव्य मंदिर निर्माण देश और दुनिया के लिए गौरव का विषय होगा।

Ad.
Ad.

 

केदार गुप्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में माता-पिता मंदिर का निर्माण भी किया जा रहा है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके साथ ही Baba Hariharnath Temple कॉरिडोर निर्माण को लेकर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में काम करेगी।

दिलीप जायसवाल ने संभाला राजस्व विभाग

वहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नए मंत्री Dilip Jaiswal ने भी शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। विभागीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि लापरवाही और गलत कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह विभाग सीधे जनता से जुड़ा हुआ है और इसे लेकर लोगों की कई शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही भूमि सर्वेक्षण कार्य को लेकर जल्द ही अधिकारियों के साथ एक बड़ी समीक्षा बैठक भी बुलाई जाएगी, ताकि लंबित कार्यों में तेजी लाई जा सके।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल